Home बिहार विशाल कुमार ने बिहार शूटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, एक साल पहले...

विशाल कुमार ने बिहार शूटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, एक साल पहले हुए थे घायल

572
0
Vishal Kumar won gold in Bihar Shooting Championship, he was injured a year ago

मुज्जफरपुर: जिले के सरैया नगर पंचायत निवासी और पूर्व पंचायत समिति सदस्य मनोज भारती के पुत्र विशाल कुमार ने बिहार राज्य शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रौशन कर दिया है। उन्होंने 25 मीटर सेंटर फायर .32 पिस्टल इवेंट में स्वर्ण पदक जीता, जबकि 25 मीटर .22 पिस्टल इवेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता 1 अगस्त 2025 से शुरू हुई थी, जिसका समापन बीते बुधवार को हुआ।

राज्य स्तरीय इस आयोजन में पटना और कल्याण बिगहा में मुकाबले हुए, जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों से 550 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। चैंपियनशिप का उद्घाटन ओलंपिक पदक विजेता और अंतरराष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह ने किया था। प्रतियोगिता में सिवान, पटना और भागलपुर जिले के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। 25 वर्षीय विशाल कुमार ने अपनी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि एक वर्ष पूर्व वह एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे, लेकिन हौसले को टूटने नहीं दिया।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने कहा कि मैंने चोट से उबरने के बाद तुरंत वापसी की तैयारी शुरू कर दी थी और आज मेहनत रंग लाई है। यह मेरे लिए गर्व का क्षण है कि मैंने राज्य और जिले का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलता है और बिहार के खिलाड़ी अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। विशाल ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान कई वरीय अधिकारी और पूर्व खिलाड़ियों ने आकर सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया, जिससे मनोबल और बढ़ा। विशाल की इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार में, बल्कि पूरे गांव में खुशी का माहौल है। लोगों ने उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी हैं।

GNSU Admission Open 2026