Home बिहार पटना मुठभेड़: कुख्यात बदमाश को पुलिस ने मारी गोली

पटना मुठभेड़: कुख्यात बदमाश को पुलिस ने मारी गोली

442
0
Patna encounter: Police shot a notorious criminal

पटना: पटना के फुलवारीशरीफ में बुधवार की अहले सुबह पुलिस और कुख्यात अपराधी रौशन कुमार के बीच मुठभेड़ हुई। रौशन पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक गोली रौशन के पैर में लगी है। वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे आननफानन में एम्स में भर्ती करवाया। यहां से उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहां पर उसका इलाज चल रहा है। फुलवारीशरीफ थाना अध्यक्ष घटना की पुष्टि की।

पुलिस का कहना है कि रौशन को गिरफ्तार कर पुलिस कुरकुरी के रास्ते फुलवारीशरीफ ला रही थी। इसी दौरान उसने भागने की कोशिश की। इतना ही नहीं सिपाही का हथियार छीनकर पुलिस पर फायरिंग भी किया। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। इसमें रौश कुमार के पैर में गोली लगी। घटना के बाद मौके पर एफएसएल टीम द्वारा जांच की जा रही है। आसपास के कई थानों की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है।

GNSU Admission Open 2026

पुलिस का कहना है कि रौशन पर हत्या, आर्म्स एक्ट जैसे मामले दर्ज हैं। इतना ही नहीं रामकृष्ण नगर इलाके कृपा शंकर नाम के युवक की हत्या के मामले में भी वह फरार चल रहा था। रौशन शर्मा पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में उसने कई अहम खुलासे किए हैं। उसकी निशानदेही पर पटना पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और गोलियां बरामद और एक मिनी गन फैक्ट्री का भी भंडाफोड़ किया गया है। पुलिसिया पूछताछ में उसने अपने सहयोगी के बारे में भी जानकारी दी। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।



GNSU Admission Open 2026