Home बिहार पूर्व आईएएस अधिकारी दिनेश राय का कोचस में हुआ जनसंवाद

पूर्व आईएएस अधिकारी दिनेश राय का कोचस में हुआ जनसंवाद

624
0
Former IAS officer Dinesh Rai held a public dialogue in Kochas

कोचस। करगहर विधानसभा क्षेत्र के कोचस प्रखंड में गुरुवार को उस वक्त ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला जब पूर्व आईएएस अधिकारी व बेतिया के पूर्व डीएम दिनेश कुमार राय का जनसंवाद कार्यक्रम में आगमन हुआ। 500 से अधिक गाड़ियां, पांच हज़ार से अत्यधिक समर्थक और 15 किलोमीटर पहले ही स्वागत शुरू हो गया। दिनेश कुमार राय की गाड़ी कार्यक्रम स्थल पर पहुंची, लोगों ने “हमारे विधायक दिनेश कुमार राय जिंदाबाद” के नारे लगाने लगे।

वही लोगों का अभिनंदन देख दिनेश राय काफी भावुक दिखे। बता दें कि हाल ही में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद वे अपनी जन्मभूमि करगहर लौट आए है। कयास लगाया जा रहा है कि दिनेश राय करगहर विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू से चुनाव लड़ेंगे। इसी को लेकर गुरुवार को जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें कोचस प्रखंड के सभी 14 पंचायतों से लोग पहुंचे थे। वही दिनेश राय ने कहा कि अपने जन्मभूमि से हमेशा से ही लगाव रहा है।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने कहा कि नौकरी के दौरान भी अपने गांव के लोगों का साथ नहीं छोड़ा और उनके सुख दुख में हमेशा शामिल रहा। आज उसी का परिणाम है कि लोग इस प्रखंड में इतना प्यार देते हैं। श्री राय ने कहा कि नौकरी के दौरान कुछ ऐसा बंधन होता है जो हम अपने लोगों के लिए नहीं कर पाते थे लेकिन अब मैं आजाद हूं और अपने लोगों के के साथ-साथ अपने क्षेत्र के लिए कुछ करने की सोच को लेकर यहां आया हूं।

GNSU Admission Open 2026