Home बिहार चलती ट्रेन के जनरल कोच में महिला ने दिया बच्चे को जन्म,...

चलती ट्रेन के जनरल कोच में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, मां-बच्चा दोनों स्वस्थ

639
0
A woman gave birth to a child in the general coach of a moving train, both mother and child are healthy

मुंगेर: रेल यात्रा के दौरान कई बार ऐसे अनुभव होते हैं, जो जीवनभर याद रहते हैं। कुछ ऐसा ही वाकया पटना-दुमका एक्सप्रेस में उस समय हुआ, जब चलती ट्रेन में एक महिला यात्री ने बच्चे को जन्म दिया। यह घटना जमालपुर रेलवे स्टेशन के पास की है, जहां महिला को अचानक प्रसव पीड़ा हुई और साथी यात्रियों की मदद से ट्रेन के जनरल कोच में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

जानकारी के मुताबिक, जमालपुर प्रखंड के सिंघिया पंचायत अंतर्गत महमदपुर फरदा गांव की रहने वाली चंदा देवी अपने परिजनों के साथ पटना से जमालपुर आ रही थीं। जैसे ही ट्रेन जमालपुर स्टेशन के नजदीक पहुंची, चंदा को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। हालात बिगड़ते देख परिजनों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन कोच में मौजूद महिलाओं ने साहस दिखाया और प्रसव में सहयोग किया। इस दौरान यात्रियों ने तुरंत रेलवे कर्मचारियों को सूचना दी। खबर मिलते ही जमालपुर स्टेशन प्रबंधक संजय कुमार ने मेडिकल टीम को सतर्क किया।

GNSU Admission Open 2026

ट्रेन के स्टेशन पर रुकते ही वहां मौजूद महिला रेलवे पुलिसकर्मियों ने ‘ऑपरेशन मातृशक्ति’ के तहत तत्परता दिखाते हुए चंदा देवी को प्लेटफॉर्म पर लाकर एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने महिला और नवजात की जांच की और दोनों की स्थिति को सामान्य बताया। रेलवे द्वारा शुरू की गई ‘ऑपरेशन मातृशक्ति’ योजना का उद्देश्य महिला यात्रियों को आपातकालीन स्थितियों में तत्काल सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत रेलवे पुलिस और स्टाफ को खास ट्रेनिंग दी गई है, ताकि वे प्रसव जैसी परिस्थितियों में भी महिला यात्रियों की मदद कर सकें। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जब प्रशासनिक व्यवस्था संवेदनशीलता के साथ काम करे, तो किसी भी आपात स्थिति से सफलतापूर्वक निपटा जा सकता है।

GNSU Admission Open 2026