Home बिहार युवती के अपहरण मामले में CCTV फुटेज वायरल, आरोपी हिजबुल रहमान गिरफ्तार

युवती के अपहरण मामले में CCTV फुटेज वायरल, आरोपी हिजबुल रहमान गिरफ्तार

382
0
CCTV footage goes viral in girl's kidnapping case, accused Hizbul Rehman arrested

दरभंगा: अलीनगर थाना क्षेत्र के हाटगाछी गांव में एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना 29 जुलाई की बताई जा रही है, जिसका सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक को युवती को जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर ले जाते हुए देखा जा सकता है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि आरोपी युवक युवती के विरोध के बावजूद उसे बाइक पर बैठा कर फरार हो जाता है।

इस घटना के बाद इलाके में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। युवती के पिता के अनुसार, आरोपी युवक की पहचान हिजबुल रहमान उर्फ आरजू के रूप में हुई है, जो मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखता है। पीड़िता लक्ष्मी कुमारी हिंदू समुदाय से है। पीड़िता के पिता ने बताया कि 27 जुलाई को आरोपी ने पहले उनकी पान की दुकान और फिर घर पर हंगामा किया था। इसके बाद उन्होंने 28 जुलाई को अलीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।

GNSU Admission Open 2026

परिजनों का आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद पुलिस द्वारा समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिसका नतीजा यह हुआ कि 29 जुलाई की शाम जब युवती दुकान से घर लौट रही थी, उसी दौरान हिजबुल रहमान ने उसे जबरन बाइक पर बैठा कर अपहरण कर लिया। घटना को गंभीरता से लेते हुए दरभंगा एसएसपी जगन्नाथ रेड्डी के निर्देश पर बेनीपुर एसडीपीओ आशुतोष कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हिजबुल रहमान को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।


GNSU Admission Open 2026