डेहरी: “विश्व हेपेटाइटिस दिवस, 2025” के उपलक्ष्य में “हेपेटाइटिस: आइए इसे तोड़ें” विषय पर नारायण नर्सिंग कॉलेज के नर्सिंग फाउंडेशन विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जीएनएम द्वितीय वर्ष, बैच और बीएससी नर्सिंग चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों ने भाग लिया। “हेपेटाइटिस: आइए इसे तोड़ें” विषय पर नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ओ पी डी में पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसके साथ ही क्या विश्व स्वास्थ्य संगठन के लक्ष्यों के अनुसार 2030 तक हेपेटाइटिस को समाप्त कर पाएगा? विषय पर नारायण नर्सिंग कॉलेज में वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रो. डॉ. के. लता, डीन-सह-प्रचार्या, प्रो. डॉ. श्वेता शर्मा उप प्रचार्या, श्रीमती सुधा ई. हेम्ब्रमन,मैट्रन, एनएमसीएच, राहुल कुमार, डीएनएस, एनएमसीएच और राजेश रौशन, नर्सिंग प्रभारी, एनएमसीएच की गरिमामयी उपस्थिति रही। विभाग के आयोजक सदस्यों में निकी मिंज, एसोसिएट प्रोफेसर, नर्सिंग फाउंडेशन की विभागाध्यक्ष, सज्जन पटेल, सहायक प्रोफेसर, दिनेश कुमावत, नर्सिंग ट्यूटर और अक्षय दीप दीवान, नर्सिंग ट्यूटर शामिल थे। पोस्टर प्रदर्शनी के विजेताओं में प्रथम स्थान पर सुकन्या कुमारी, द्वितीय स्थान पर सुरभि सिन्हा तथा तृतीय स्थान पर्वकाजल कुमारी रही। वही विवाद प्रतियोगिता में आजाद कुमार यादव ने , अन्नू सिंह ने द्वितीय और अनन्या रानी ने तीसरा स्थान हासिल किया।







