Home बिहार कब्रिस्तान के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में...

कब्रिस्तान के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी; पुलिस कर रही जांच

553
0
The body of a young man was found hanging from a tree near the cemetery, causing a sensation in the area; Police is investigating

गया जी: गया जी जिले के विष्णुपद थाना क्षेत्र स्थित घुघड़ीटाड़ मोहल्ले के पास एक कब्रिस्तान के समीप पेड़ से लटका एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान उसी मोहल्ले के रहने वाले 25 वर्षीय सौरभ कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही विष्णुपद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही परिजनों ने शव को पेड़ से उतारकर अपने घर ले गए। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हत्या है या आत्महत्या। परिजनों के अनुसार सौरभ कुमार गुजरात में काम करता था और 22 जुलाई को ही गया लौटा था। घर आने के बाद वह कुछ देर बाहर टहलने निकला था, लेकिन फिर उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। परिवार वालों को लगा कि किसी कारणवश मोबाइल बंद हो गया होगा।

GNSU Admission Open 2026

शनिवार की सुबह मोहल्ले के बच्चे कब्रिस्तान के पास घूमने गए थे, तभी उन्होंने एक पेड़ से युवक को लटका देखा। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हुए और देखा कि रस्सी से लटकता शव सौरभ कुमार का ही है। विष्णुपद थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि हत्या या आत्महत्या की स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।


GNSU Admission Open 2026