Home बिहार मद्य निषेध टीम पर हमला, शराबियों को छुड़ाकर फरार हुए लोग; अफसरों...

मद्य निषेध टीम पर हमला, शराबियों को छुड़ाकर फरार हुए लोग; अफसरों की जान बची मुश्किल से

361
0
The liquor prohibition team was attacked, people escaped after freeing the drunkards; the officers barely survived

हाजीपुर: वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के महनार स्टेशन रोड स्थित पहाड़पुर में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला हुआ है। शराब पीते लोगों को गिरफ्तार करने के दौरान ग्रामीणों ने टीम पर पथराव कर दिया, जिससे उत्पाद विभाग का वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घायल पुलिसकर्मी और चालक को इलाज के लिए महनार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायल चालक की पहचान चंदन कुमार और सुजीत कुमार के रूप में हुई है। इस हमले में ड्राइवर, होमगार्ड जवान और उत्पाद निरीक्षक कुमारी पल्लवी घायल हो गई हैं।

घायल होमगार्ड जवान देवनाथ सिंह ने बताया कि वे गांव में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कुछ लोगों को शराब पीते हुए देखा और दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद गांव के लोग एकत्र हो गए और उत्पाद विभाग की टीम को घेर लिया। ग्रामीणों ने टीम के सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी। देवनाथ सिंह ने बताया कि उनके हाथ में गंभीर चोट आई है। हमलावरों ने दो ड्राइवरों को भी पीटा और वाहन पर पथराव किया। स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई है।

GNSU Admission Open 2026

सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। उत्पाद विभाग की टीम पर हमला करने वालों की पहचान भी पुलिस द्वारा की जा रही है और उन्हें पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। कुमारी पल्लवी ने बताया कि शराब पीने की सूचना पर वे लोग छापेमारी करने पहुंचे थे और दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया था। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया, जिससे तीन लोग घायल हुए हैं। ड्राइवर और जवान दोनों घायलों में शामिल हैं, जिनका इलाज कराया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों को स्थानीय लोगों द्वारा छुड़ा लिया गया है।




GNSU Admission Open 2026