Home बिहार ₹50,000 की रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी...

₹50,000 की रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई

373
0
Revenue employee arrested red handed while taking bribe of ₹50,000, major action by vigilance department

नवादा: नवादा जिले के सिरदला प्रखंड में शुक्रवार को निगरानी विभाग, पटना की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व कर्मचारी रणजीत कुमार उर्फ रणजीत पासवान को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी सिरदला अंचल कार्यालय परिसर स्थित गार्ड रूम के पास से की गई। निगरानी विभाग के डीएसपी आदित्य राज ने बताया कि ग्राम पंचायत चौकियां अंतर्गत बनियाडीह गांव निवासी उमेश कुमार ने 10 जुलाई को निगरानी थाना, पटना में एक लिखित शिकायत दी थी।

शिकायत में आरोप था कि राजस्व कर्मचारी ने 6 डिसमिल जमीन के दाखिल-खारिज के एवज में ₹50,000 की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के आधार पर निगरानी थाना कांड संख्या 55/25, दिनांक 24 जुलाई 2025 को दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई थी। जांच में आरोप सत्य पाए जाने के बाद शुक्रवार को निगरानी की विशेष टीम ने जाल बिछाकर आरोपी कर्मचारी को रंगेहाथ रिश्वत लेते पकड़ लिया।

GNSU Admission Open 2026

गिरफ्तार कर्मचारी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए निगरानी थाना, पटना भेजा गया है। इस कार्रवाई में निगरानी विभाग, पटना की टीम में इंस्पेक्टर मुरारी प्रसाद, सिपाही राजीव कुमार, हिमांशु कुमार, शशिकांत कुमार समेत अन्य अधिकारी भी शामिल थे। राजस्व कर्मचारी की गिरफ्तारी से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीं आम जनता के बीच निगरानी विभाग की तत्परता की सराहना की जा रही है।




GNSU Admission Open 2026