Home बिहार चुनाव आयोग पर हमला करने को लेकर बोले विजयेंद्र – सिद्धारमैया और...

चुनाव आयोग पर हमला करने को लेकर बोले विजयेंद्र – सिद्धारमैया और शिवकुमार जनता से मांगे माफी

301
0
Vijayendra said for attacking the Election Commission – Siddaramaiah and Shivkumar should apologize to the public

बंगलूरू: कर्नाटक भाजपा प्रमुख बी.वाई. विजयेंद्र ने शुक्रवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया व उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से मांग की कि वे चुनाव आयोग पर की गई टिप्पणियों के लिए राज्य की जनता से माफी मांगें। विजयेंद्र ने कहा कि कांग्रेस नेता जनता के मन में चुनाव आयोग जैसी सांविधानिक संस्था को लेकर शक पैदा कर रहे हैं, जो एक गंभीर और अलोकतांत्रिक कृत्य है। विजयेंद्र ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, (कांग्रेस नेता) राहुल गांधी ने लोकसभा चुनावों के दौरान भाजपा पर चुनाव आयोग का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था।

अब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार भी वहीं आरोप दोहरा रहे हैं। चुनाव आयोग जैसे सांविधानिक संस्थान पर सवाल उठाना न केवल उसका अपमान है, बल्कि यह लोकतंत्र के खिलाफ भी है। कांग्रेस के आरोपों पर सवाल उठाते हुए विजयेंद्र ने कहा, अगर चुनाव आयोग का दुरुपयोग हुआ होता, तो कांग्रेस 2023 के विधानसभा चुनाव में 134 सीटें कैसे जीत गई? क्या सिद्धारमैया मुख्यमंत्री बन पाते? कांग्रेस ने तीन विधानसभा उपचुनाव भी जीते। अगर चुनाव में गड़बड़ी होती, तो ये कैसे संभव होता? विजयेंद्र ने कांग्रेस नेताओं के बयानों को खतरनाक प्रवृत्ति बताया और कहा कि यहपार्टी की आपातकाल वाली मानसिकता को दर्शाता है, जो आज भी नहीं बदली है।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने कहा कि चुनाव और मतदाता सूची का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है, ऐसे में इस विषय पर सार्वजनिक मंचों पर बयान देना उचित नहीं है। उन्होंने कहा, जनता के मन में चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर शक पैदा करना गलत है। विजयेंद्र का यह बयान राहुल गांधी के उप आरोप के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के पास सौ फीसदी ठोस सबूत हैं कि कर्नाटक की एक सीट पर चुनाव आयोग ने धांधली होने दी और उन्होंने आयोग को चेतावनी भी दी थी कि हम आप आपको नहीं छोड़ेंगे, हम आपके पीछे आएंगे। 



GNSU Admission Open 2026