Home बिहार पति-पत्नी के झगड़े में पत्नी ने काट दी पति की जीभ, गंभीर...

पति-पत्नी के झगड़े में पत्नी ने काट दी पति की जीभ, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती; गया का मामला

393
0
In a quarrel between husband and wife, wife cuts husband's tongue, admitted to hospital in critical condition; case from Gaya

गया जी: गया जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत मंडई गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां आपसी विवाद के दौरान पत्नी ने पति की जीभ काट दी। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंडई गांव निवासी छोटे दास और उनकी पत्नी के बीच सोमवार देर रात किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

झगड़े के दौरान पत्नी ने गुस्से में आकर धारदार चाकू से पति की जीभ काट डाली। खून बहने के बाद घायल छोटे दास को तत्काल खिजरसराय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि छोटे दास और उनकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे। सोमवार रात को भी इसी तरह का विवाद हुआ, लेकिन इस बार मामला हिंसा तक पहुंच गया। जीभ काटने की यह घटना घर पर ही हुई, जिसके बाद खून निकलता देख परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

GNSU Admission Open 2026

सूत्रों के मुताबिक, घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचे छोटे दास के साथ उनकी पत्नी भी थी। यहां भी दोनों के बीच बहस होती रही, जिसे अस्पताल स्टाफ ने शांत कराया। इस मामले में अब तक खिजरसराय थाना में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। थानाध्यक्ष का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, खिजरसराय स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉ. मीना राय ने बताया कि घायल अवस्था में एक व्यक्ति को लाया गया था, जिसकी जीभ कटी हुई थी। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तुरंत रेफर कर दिया गया।


GNSU Admission Open 2026