Home बिहार दिनदहाड़े बीच सड़क पर दो लोगों को मारी गोली, एक की मौत;...

दिनदहाड़े बीच सड़क पर दो लोगों को मारी गोली, एक की मौत; जमीन विवाद में हुई वारदात

312
0
Two people were shot in broad daylight on the road, one died; incident happened due to land dispute

भोजपुर: भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलाउर गांव के पास जमीन विवाद को लेकर बुधवार को दिनदहाड़े दो लोगों को गोली मार दी गई। घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान पवार गांव निवासी व्यक्ति के रूप में हुई है, जो उदवंतनगर थाना क्षेत्र में ही आता है। 

GNSU Admission Open 2026