Home बिहार बिहार का मौसम: पटना-नालंदा सहित कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात...

बिहार का मौसम: पटना-नालंदा सहित कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट,

410
0
Bihar weather: Alert of heavy rain and thunderstorm in many districts including Patna-Nalanda,
पटना: राजधानी पटना, भोजपुर, नालंदा, बेगूसराय सहित राज्य के दक्षिण और पूर्वी जिलों के लोगों को आज गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दक्षिण और पूर्वी बिहार के जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवा चलने की आशंका है। कोसी और सीमांचल क्षेत्र में भी अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को खेतों में काम करने से बचने और यात्रा टालने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के दक्षिण और पूर्वी जिलों में अगले 24 घंटों में मौसम खराब रहेगा। इन इलाकों में तेज बारिश और वज्रपात होने की संभावना जताई गई है। इस दरमियान हवा की गति 30-40 किमी/घंटा तक हो सकती है। मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के जिलों में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा और श्योहर में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

मौसम विभाग की ओ से जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में बिहार में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस गोपालगंज में दर्ज किया गया। इसके बाद भोजपुर (36.0°C), औरंगाबाद (35.6°C) और दरभंगा (35.2°C) जैसे जिलों में भी गर्मी का असर देखने को मिला। हालांकि कुछ जिलों में बारिश के कारण तापमान थोड़ा नीचे रहा, जैसे पटना (34.5°C), गया (34.0°C), भागलपुर (33.6°C) और पूर्णिया (32.6°C) मौसम विभाग ने बारिश के दौरान लोगों को सावधानी बरतने के लिए कुछ सुझाव दिए हैं। मौसम विभाग ने अपील की है कि खराब मौसम होने पर खेतों में काम करने से बचें, बिजली गिरने की संभावना है। अगर बारिश होती है तो किसी बिजली के पोल के पास खड़े न हों। पक्के मकान में शरण लें।

GNSU Admission Open 2026

GNSU Admission Open 2026