Home बिहार 20 हजार घुस लेते महिला थाना अध्यक्ष व ड्राइवर रंगे हाथ गिरफ्तार

20 हजार घुस लेते महिला थाना अध्यक्ष व ड्राइवर रंगे हाथ गिरफ्तार

372
0
Woman police station in-charge and driver arrested red handed while taking bribe of 20 thousand rupees

समस्तीपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंर्तगत निगरानी विभाग की टीम ने शनिवार को महिला थाना प्रभारी पुतुल कुमारी और उनके ड्राइवर को 20 हजार रुपए घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। महिला थाना प्रभारी महिला प्रताड़ना के एक मामले में एक शख्स को नोटिस भेजकर थाने पर बुलाया था और केस को रफा दफा करने के एवज में उनसे बीस हजार की डिमांड की जा रही थी।

इससे परेशान होकर राजीव रंजन नामक इस शख्स ने निगरानी को सूचित कर दिया।निगरानी ने जाल बिछाया जिसमे महिला थाना प्रभारी पुतुल कुमारी और उनका चालक पकड़ा गया।निगरानी टीम की छापेमारी की खबर लगते ही पुलिस महकमें में हड़कम्प मच गया। जानकारी के मुताबिक मुफस्सिल थाना अंतर्गत छतौना पंचायत के रहने वाले राजीव रंजन ने इसकी शिकायत विजिलेंस से की थी।उनके ही गांव की एक महिला द्वारा महिला थाना में एक आवेदन दिया गया था।

GNSU Admission Open 2026

बिना प्राथमिकी दर्ज किए ही महिला थाना प्रभारी पुतुल कुमारी ने लिखित नोटिस भेजकर केस के आरोपी राजीव रंजन को थाना पर बुलाया और उन्हें धमकाते हुए चालीस हजार की डिमांड की गई बाद में बीस हजार पर बात तय हुई थी। राजीव रंजन का बताना है कि उनकी माँ वार्ड सदस्य है और स्थानीय अदावत में झूठा आवेदन दिया गया था,जिसकी जांच के लिए वे खुद थाना प्रभारी से गुहार लगा रहे थे लेकिन केस को खत्म करने के लिए रुपए की डिमांड की जा रही थी तब उन्होंने इसकी जानकारी निगरानी को दी थी।

GNSU Admission Open 2026