Home बिहार खगमा नदी में डूबने से 12 वर्षीय छात्रा की मौत, शव की...

खगमा नदी में डूबने से 12 वर्षीय छात्रा की मौत, शव की तलाश जारी; परिवार में छाया मातम

439
0
12-year-old girl student drowned in Khagma river, search for body continues; family in mourning

सहरसा: सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत कोपरिया गांव के पास स्थित खगमा पुल पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पुल के समीप नहाने के दौरान 12 वर्षीय छात्रा मौसम कुमारी की खगमा नदी में डूबने से मौत हो गई। बच्ची को अभी तक नहीं निकाला जा सका है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। मौसम कुमारी कोपरिया वार्ड संख्या-13 निवासी अरुण यादव की पुत्री थी और स्कूल से पढ़ाई कर लौट रही थी।

जानकारी के अनुसार, मौसम अपनी सहेलियों के साथ सलखुआ बाजार से लौटते समय खगमा पुल के पास रुकी, जहां सभी बच्चियां नदी में नहाने लगीं। इस दौरान मौसम गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। साथ में मौजूद बच्चों ने शोर मचाकर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन, ग्रामीण और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और बच्ची की तलाश शुरू की गई। लेकिन खबर लिखे जाने तक शव का पता नहीं चल पाया था। इस बीच बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

GNSU Admission Open 2026

घटना की जानकारी मिलते ही अंचलाधिकारी (सीओ) पुष्पांजलि कुमारी और थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाशी जारी है और एसडीआरएफ को भी सूचना दे दी गई है ताकि राहत-बचाव कार्य में तेजी लाई जा सके। फिलहाल बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना का विस्तृत कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

GNSU Admission Open 2026