Home बिहार पटना के बड़े प्राइवेट अस्पताल में घुसकर फायरिंग, बक्सर निवासी मरीज को...

पटना के बड़े प्राइवेट अस्पताल में घुसकर फायरिंग, बक्सर निवासी मरीज को गोली मारी

356
0
Firing inside a big private hospital in Patna, a patient from Buxar was shot

पटना: पटना के राजा बाजार अवस्थित बिहार के निजी क्षेत्र के बड़े हॉस्पिटल पारस में हथियारबंद अपराधियों ने अस्पताल में घुसकर मरीज की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक चंदन मिश्रा बक्सर का रहने वाला था और हत्या के एक मामले में बेऊर जेल में बंद था। गंभीर रूप से बीमार होने के बाद उसे पारस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। आज सुबह 4 अपराधी हथियारों से लैस होकर अस्पताल के सेकंड फ्लोर पर पहुंचे और तमाम सुरक्षा व्यवस्था को ताक पर रखते हुए चंदन मिश्रा को चार गोली मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि चंदन, बेऊर जेल से पेरोल पर इलाज के लिए पारस अस्पताल आया था। इसी दौरान अस्पताल के अंदर 4 अपराधी घुसे और उसे गोली मार दी। बक्सर में केसरी नाम के व्यक्ति की हत्या के मामले में वह आरोपी है। पारस हॉस्पिटल में हुई मरीज की हत्या के बाद पूरे शहर में सुबह सवेरे ही सनसनी मच गई है। पटना पुलिस के तमाम अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।

GNSU Admission Open 2026

मामला पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र का है। इस पूरे मामले में अस्पताल के सुरक्षा प्रबंधन पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस अस्पताल के अंदर और बाहर का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना के संबंध में पुलिस अधिकारी का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले कौन लोग थे, सीसीटीवी देखकर उनकी पहचान की जा रही है। साथ ही पुलिस यह भी कह रही है कि इस बात की भी जांच की जा रही है कि घटना से पहले किसी ने रेकी की थी, या अपराधी यहां तक कैसे पहुंचे, इन सारे बिन्दुओं पर पुलिस पूरी जांच कर रही है। पुलिस अब शव का पोस्टमोर्टम कराने में जुट गई है।  

GNSU Admission Open 2026