Home uttar pradesh कांवड़ यात्रा के मद्देनजर आठ दिनों की स्कूल छुट्टी, 16 जुलाई से...

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर आठ दिनों की स्कूल छुट्टी, 16 जुलाई से लागू होगा आदेश

439
0
Eight days school holiday in view of Kanwar Yatra, order will be implemented from July 16

up: हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और अब मेरठ में कांवड़ियों द्वारा गाड़ियों में तोड़फोड़ की घटनाएं हुई हैं। वहीं, कांवड़ मार्ग पर शिवभक्तों की संख्या लगातार बढ़ने लगी हैं। इसके मद्देनजर 16 से 23 जुलाई तक जनपद में सभी स्कूल बंद रहेंगे। मेरठ के डीएम डॉ. वीके सिंह ने बताया कि 23 जुलाई को शिवरात्रि है। इसके बाद 24 जुलाई को स्कूल खुलेंगे। मुजफ्फरनगर में भी 16 से स्कूल बंद करने का फैसला लिया गया है। मुजफ्फरनगर के डीएम ने सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। डीएम के निर्देश पर डीआईओएस ने सभी स्कूलों को आदेश भेजे हैं। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर परिषदीय, माध्यमिक, डिग्री और तकनीकि बोर्ड की शिक्षण संस्थाएं 16 से 23 जुलाई तक बंद रहेंगी।

यूपी, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों पर भी आदेश लागू रहेगा। सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय अगर खुला हुआ पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कांवड़ यात्रा के चलते पुलिस प्रशासन ने सोमवार दोपहर से दिल्ली-मेरठ मार्ग को वन-वे कर दिया। जिसके कारण अब एक ही लाइन में वाहनों की आवाजावी है। एक ही लाइन होने के कारण मुरादनगर में भीषण जाम लग गया। 10 मिनट का सफर तय करने में लोगों को 2 से 3 घंटे का समय लगा। यातायात पुलिसकर्मी भी मौके पर तैनात होकर यातायात को सुचारु करने में जुट गए। सोमवार को ट्रैफिक वनवे होने के कारण मनोटा से मोरटा तक दिल्ली-मेरठ मार्ग पर करीब 10 किमी लंबा जाम लग गया। गर्मी में जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन भर वाहन हाईवे पर रेंग रेंग कर चले। अब हाइवे की एक लाइन पर कांवड़िए और दूसरी लाइन पर वाहन चलाए जा रहें है। 

GNSU Admission Open 2026

GNSU Admission Open 2026