Home बिहार दिनदहाड़े मर्डर से दहला बेगूसराय, एक की मौत, दूसरा घायल

दिनदहाड़े मर्डर से दहला बेगूसराय, एक की मौत, दूसरा घायल

378
0
Begusarai rocked by murder in broad daylight, one dead, another injured

बेगूसराय: बेगूसराय में युवक की हत्या कर दी गई। वहीं दूसरे युवक की हालत गंभीर है। कारण बस इतना था कि उसका बस स्टैंड को लेकर विवाद हुआ था। इतनी सी बात पर अपराधियों ने सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे ताबड़तोड़ गोलीबारी की। इसमें दो युवको को गोली लगी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र में बाघा रेलवे गुमटी के पास हुई। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह अपराधियों ने बस स्टैंड के विवाद में दो युवकों को गोलियों से भून दिया गया है। इस घटना में स्टैंड के समीप बैठा 25 साल के अमित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि उसका साथी प्रिंस कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है। आननफानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मृत युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

GNSU Admission Open 2026

परिजन हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अमित रेलवे गुमटी के पास छोटे वाहनों से बैरियर वसूलता था। रोज की तरह वह प्रिंस के साथ बैरियर पर बैठा था। तभी दो बाइक पर सवार चार अपराधी पहुंचे। आते ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया। करीब सात से आठ राउंड फायरिंग की बात सामने आई है। गोली लगते ही दोनों युवक गिर पड़े। इस घटना के बाद इलाके में तनाव है। मौके पर लोहिया नगर और नगर थाना की पुलिस पहुंचकर जांच में जुटी है।


GNSU Admission Open 2026