औरंगाबाद: औरंगाबाद में छह साल की मासूम के साथ घिनौनी हरकत के प्रयास किया गया है। मामला औरंगाबाद के एक मुहल्ले का है। मामले में औरंगाबाद नगर थाना की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। मिली जानकारी के मुताबिक पति से तलाक होने के बाद एक महिला अपनी मां और छः साल के बेटे के साथ शहर के एक मुहल्ले में पिछ्ले चार साल से किराए पर रह रही है। शुक्रवार की शाम महिला कुछ घरेलू सामान खरीदने बाजार जाने वाली थी। बाजार जाने से पहले उसने मोबाइल पर कार्टून देख रहे अपने बेटे से अपना मोबाइल मांगा। बेटे द्वारा मोबाइल देने से मना करने पर महिला ने घर के सामने बैठ अपने मोबाइल पर रील देख रहे शख्स को देखकर कहा कि अंकल के मोबाइल पर कार्टून देख लो, वह तुम्हे दिखा देंगे।
इस पर उस पड़ोसी ने हामी भरी तो वह बाजार चली गई। बाजार से जब वह लौटी तो बेटे ने उसे जो बताया, उसे जानकर वह सन्न रह गई। महिला ने बताया कि बाजार से वापस आकर उसने जब बेटे को खाना दिया तो उसने खाना नहीं खाया। इसे लेकर पूछने पर उसने बताया कि मम्मी आपके बाजार जाने पर अंकल उसे अपने कमरे में ले गए और दरवाजा बंद करने के बाद अपना पैंट खोल दिया और जबरन उसके कपड़े खोल दिए। इसके बाद अंकल अपना प्राइवेट पार्ट उसके मुंह में देने लगे। इसका विरोध करने पर अंकल ने उसके गर्दन में हाथ लगाकर उपर उठाया और जमीन पर पटक दिया। फिर मारा पीटा। इसके बाद वह किसी तरह भाग कर अपने घर चला आया। बेटे से सारी बात जानने के बाद बच्चे की मां ने यह बात सामने वाले घर के मकान मालिक और मुहल्ले के को लोगों को बताई। मामला जानते ही लोग जुट गए और वहशी को पकड़ने के लिए घर में घुसने लगे। इस पर मकान मालिक ने आरोपी को एक कमरे में बंद कर दिया और लोगों को समझा बुझाकर यह कहते हुए शांत कराया कि वह उसे पुलिस को सौंपने जा रहा है।
इस बीच मुहल्लेवालों की सूचना पर पुलिस मौके पर आई लेकिन इसके पहले मकान मालिक आरोपी को औरंगाबाद नगर थाना की पुलिस के पास भेज चुका था। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम, उसकी मां और पड़ोसियों का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। मामले की पड़ोसियों ने कड़ी निंदा की कहा कि उनके मुहल्ले में किराए पर कुछ बंगाली लोग रहते हैं। वही यह महिला रहती है, जिसे उसके पति ने छोड़ दिया है। महिला के मासूम बच्चे के साथ बहुत गलत हुआ है। पुलिस को उस वहशी के साथ सख्ती करनी चाहिए और सख्त से सख्त सजा दिलाना चाहिए। यह मामला बेहद घिनौना और मानवता को शर्मसार करने वाला है। इसकी जितनी निंदा की जाए, वह कम है।
मासूम की मां ने यह भी बताया कि वर्ष 2018 में उसकी शादी बंगाल के बर्दवान जिले के निवासी से हुई थी। पति शराब पीकर मारपीट करता था। ससुराल वाले भी प्रताड़ित करते थे। परेशान होकर उसने तलाक ले लिया। तीन साल पहले उसका तलाक हो चुका है। इसके बाद से वह औरंगाबाद अपने मायके में रहने लगी। कुछ समय बाद मां के साथ किराए पर रहने लगी। वह पहले जिस मकान में रहती थी, वह करकट का था। उसमे बरसात में पानी टपकता था। 10 दिन पहले से वह इस मुहल्ले में किराए के मकान में नया कमरा लेकर रह रही थी, जहां उसके बेटे के साथ यह कांड हो गया।







