Home बिहार महागठबंधन का आरोप—रोहिंग्या नहीं, गरीबों को हटाया जा रहा वोटर लिस्ट से;...

महागठबंधन का आरोप—रोहिंग्या नहीं, गरीबों को हटाया जा रहा वोटर लिस्ट से; 9 जुलाई को बिहार बंद का ऐलान

290
0
Violent clash between two groups in Kishanganj, five youths injured; FIR registered against named persons

गया: महागठबंधन ने बिहार में चल रहे वोटर लिस्ट सत्यापन को एक साजिश करार देते हुए चुनाव आयोग और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोमवार को जहानाबाद में आयोजित प्रेसवार्ता में राजद सांसद डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग अब भाजपा निर्वाचन आयोग बन चुका है और वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर काम कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में वोटर लिस्ट सत्यापन के नाम पर गरीब रोहिंग्या मुस्लिम लोगों का नाम जान-बूझकर हटाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आधार कार्ड और वोटर कार्ड की अहमियत खत्म कर दी गई है, ताकि चुनिंदा लोगों को बाहर किया जा सके। डॉ. यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब फैसले लेने में सक्षम नहीं हैं। उनकी उम्र अधिक हो गई है और बीजेपी उनके इसी हालात का फायदा उठा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पटना सचिवालय में 5 अधिकारी बैठाकर यह योजना बनाई जा रही है कि बिहार पर बीजेपी का कब्जा कैसे कराया जाए।

GNSU Admission Open 2026

कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह और गया शहर के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी ओंकारनाथ श्रीवास्तव (मोहन श्रीवास्तव) ने कहा कि महाराष्ट्र में 30 लाख नए वोटर जोड़कर सरकार बनाई गई, वहीं बिहार में वोट घटाकर आरएसएस और भाजपा सत्ता पर कब्जा करना चाहते हैं। यह लोकतंत्र के खिलाफ बहुत बड़ी साजिश है। नेताओं ने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा भेजे गए पत्र का अब तक चुनाव आयोग ने कोई जवाब नहीं दिया है। इससे साफ है कि आयोग विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रहा है।





GNSU Admission Open 2026