Home उत्तर प्रदेश मुहर्रम जुलूस में बवाल: सरधना में ताजिये के जिम्मेदार को गोली, भीड़...

मुहर्रम जुलूस में बवाल: सरधना में ताजिये के जिम्मेदार को गोली, भीड़ ने पुलिस पर जताया आक्रोश

403
0
Chaos in Muharram procession: Tajiya's organizer shot in Sardhana, crowd expresses anger at police

UP: मेरठ के सरधना के मोहल्ला ऊंचापुर निवासी कादिर बेग (50) को शुऐब उर्फ टिड्डी ने एलानिया गोली मार दी। बाएं कंधे में गोली लगी। पुलिस ने उनका सीएचसी में इलाज कराया। यहां से मेरठ के जसवंत राय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटना के करीब साढ़े नौ घंटे बाद आरोपी शुऐब को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में पुलिस की गोली लगी है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। 

चचेरे भाई गुलजार ने बताया कि कादिर ट्रांसपोर्टर हैं। वह ताजिये के जिम्मेदार भी हैं। शनिवार देर रात दो बजे ताजिये निकालने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान आरोपी शुऐब शराब के नशे में गाली-गलौज करने लगा। विरोध किया तो ताजिया तोड़ने की बात कहते हुए गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद कादिर अपने घर पर चले गए। आरोप है कि कुछ देर बाद शुऐब कुछ साथियों के साथ कादिर के घर पहुंचा और गोली मार दी। गोली कादिर के बाएं कंधे में लगी। बाद में आरोपी बाइक पर सवार होकर भाग गए। गुलजार ने शुऐब और साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

नगर के मोहल्ला ऊंचापुर में ताजिये के जिम्मेदार कादिर बेग पर गोली मारने की वारदात के विरोध में रविवार को सरधना में मुहर्रम के मौके पर दोपहर दो बजे निकलने वाला ताजिये जुलूस समय पर नहीं उठ सका। घटना के बाद पुलिस सुरक्षा न मिलने से क्षेत्र में रोष फैल गया। 

GNSU Admission Open 2026





GNSU Admission Open 2026