Home बिहार तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत,...

तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, कई घायल

307
0
High speed truck hits auto, one dead, many injured

नालंदा: नालंदा में गुरुवार को बिहटा-सरमेरा टू लेन पर रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना चंडी थाना क्षेत्र के सालेपुर के पास हुई। ऑटो में आधे दर्जन से ज़्यादा लोग सवार थे और वह बिहार शरीफ से नगरनौसा जा रही थी। मृतक की पहचान नगरनौसा थाना क्षेत्र के खड़सारिया गांव निवासी 45 वर्षीय मनोज जमादार, पुत्र कृष्ण जमादार, के रूप में हुई है।

इस हादसे में मनोज जमादार के भाई संतोष जमादार और चंडी थाना क्षेत्र के पीनी गाँव निवासी रामदेव जमादार के पुत्र सागर जमादार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल कृष्ण जमादार ने बताया कि वह अपने पोते का इलाज कराकर बिहार शरीफ से ऑटो से नगरनौसा जा रहे थे। इसी बीच, चंडी थाना क्षेत्र के सालेपुर के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो पर सवार लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए नूरसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया गया।

GNSU Admission Open 2026

दुर्भाग्यवश, इस हादसे में उनके पुत्र की मौत हो गई। वहीं, इस मामले में चंडी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया है। पुलिस फरार वाहन की पहचान में जुट गई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है।





GNSU Admission Open 2026