Home बिहार मधेपुरा में डबल मर्डर से सनसनी, घर में खून से लथपथ मिले...

मधेपुरा में डबल मर्डर से सनसनी, घर में खून से लथपथ मिले पति-पत्नी; बिछावन पर कुचले गए थे चेहरे

403
0
Sensation due to double murder in Madhepura, husband and wife found soaked in blood in the house; their faces were crushed on the bed

मधेपुरा: बिहार के मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के रजनी वार्ड संख्या-14 स्थित दमगारा टोला में गुरुवार रात एक दंपति की उनके फूस के घर से खून से लथपथ लाश बरामद की गई। मृतकों की पहचान दिनेश दास (50) और उनकी पत्नी भूलिया देवी (45) के रूप में हुई है। ये दोनों प्रसादी चौक पर सब्जी बेचने का काम करते थे। बेटी रंजन देवी ने बताया कि गुरुवार शाम को उन्होंने कई बार अपने माता-पिता को फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने पड़ोसियों से घर जाकर देखने को कहा।

जब पड़ोसियों ने दरवाजा खोला, तो अंदर चारपाई पर दोनों की खून से लथपथ लाशें पड़ी थीं। यह देख पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस के अनुसार, शवों की स्थिति देखकर ऐसा लगता है कि दोनों की हत्या मुंह पर वार करके बेहद निर्मम तरीके से की गई है। मृतक दंपती की एक शादीशुदा बेटी है।

GNSU Admission Open 2026

पुलिस घटनास्थल पर लगातार पूछताछ कर रही है और आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। हालांकि, हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। देर रात करीब 12 बजे एएसपी प्रवेंद्र भारती भी घटनास्थल पर पहुंचे। एएसपी ने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में दहशत फैल गई है और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।


GNSU Admission Open 2026