Home uttar pradesh Double Murder: महिला आयोग में शिकायत के बाद भड़का पति, बच्चों के...

Double Murder: महिला आयोग में शिकायत के बाद भड़का पति, बच्चों के सामने की गई अभद्रता बनी हत्या की वजह

378
0
Double Murder: Husband got angry after complaint in Women's Commission, indecent behaviour in front of children became the reason for murder

Lucknow Murder Case: आलमबाग के गढ़ी कनौरा में बुधवार देर रात हुए डबल मर्डर से राजधानी लखनऊ थर्रा उठी। दामाद ने अपने सास-ससुर को चाकू से गोदकर मार डाला। आरोपी जगदीप सिंह की पत्नी पृनम ने बताया कि पति से शादी के बाद से ही विवाद चल रहा था। बुधवार को आरोपी ससुराल आया था। पत्नी से बात करने की कोशिश की पर आरोपी की हरकतों से परेशान होकर पूनम ने उससे बात करने से मना कर दिया।दोनों की झड़प होने लगी और जगदीप ने पूनम की पिटाई कर दी। इस दौरान ससुर अनंत राम और सास आशा देवी ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वो आपे से बाहर हो गया और चाकू से बुजुर्ग दंपती पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। 

शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। लोगों ने हिम्मत जुटाकर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस गंभीर रूप से घायल दंपती को अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से चाकू बरामद कर लिया है।पूनम ने बताया कि शादी के बाद कुछ साल तक सब ठीक था। इधर कुछ महीने से जगदीप उन्हें प्रताड़ित करने लगा था। अक्सर शराब पीकर आता और मारपीट करता। बच्चों के सामने भी अभद्रता करने लगा था। परेशान होकर पूनम ने जगदीप के खिलाफ महिला आयोग में शिकायत की थी। इसी बात से वह नाराज था।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026