दरभंगा: दरभंगा-मुजफ्फरपुर NH27 पर जिला परिवहन पदाधिकारी के कार्यालय की बोलेरो गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में डीटीओ आफिस के ईएसआई मुन्ना कुमार (प्रवर्तन अवर निरीक्षणक) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। वहीं चालक सहित अन्य कर्मी गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो करीब 30 फिट खाई में जाकर पलट गई। घायल दोनों कर्मियों को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
मृतक मुन्ना कुमार समस्तीपुर जिला के हसनपुर थाना क्षेत्र के खोरी गांव का रहनेवाला है।जबकि घायल अजय कुमार और रवि कुमार की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। बताया जाता है कि दरभंगा डीटीओ की गाड़ी NH 27 पर मब्बी थाना क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप के पास वाहन जांच करने में लगी थी। इस दौरान किसी तेज रफ्तार वाहन डीटीओ की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी जिससे डीटीओ का वाहन सड़क से करीब 30 गड्ढे में पलट गई। जिससे मौके पर ही मुन्ना कुमार की मौत हो गई जबकि जबकि दो अन्य कर्मी गभीर रूप से जख्मी हो गए।
हालांकि टक्कर मारने वाले वाहन की जानकारी नही मिल पाई है। इस पूरे मामले पर दरभंगा के मोटरयान निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही हमलोग घटनास्थल जाकर निरीक्षण किये है। मृतक मुन्ना कुमार समस्तीपुर जिला के हसनपुर का रहनेवाला है। उन्होंने बताया कि टक्कर मारने वाली वाहन को पकड़ने के लिए आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।







