Home बिहार तेज रफ्तार बाइक की ट्रक से भीषण टक्कर, तीन घायल; दो की...

तेज रफ्तार बाइक की ट्रक से भीषण टक्कर, तीन घायल; दो की हालत गंभीर, एम्स पटना किया गया रेफर

521
0
High speed bike collides with truck, three injured; two in critical condition, referred to AIIMS Patna

पटना: बिक्रम थाना क्षेत्र के शहीद चौक के पास रविवार देर रात तेज रफ्तार बाइक की ट्रक से टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए विक्रम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से दो की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें एम्स पटना रेफर कर दिया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार में जाते देखा जा सकता है।

तभी शहीद चौक के पास सामने से आ रही ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों की पहचान सरवाभसारा गांव के पवन कुमार, गजेंद्र पासवान और सुजीत कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक बिहटा के अम्हारा गांव से मजदूरी कर एक ही बाइक से देर रात घर लौट रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।

GNSU Admission Open 2026

विक्रम थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस को हादसे की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। विक्रम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर सतीश कुमार ने बताया कि घायल तीन युवकों में से दो की हालत गंभीर थी, जिन्हें एम्स पटना रेफर कर दिया गया है, जबकि एक युवक का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।





GNSU Admission Open 2026