Home बिहार बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट, लेकिन चटकी तेज धूप; जानिए आज और...

बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट, लेकिन चटकी तेज धूप; जानिए आज और आने वाले दिनों का मौसम

31
0
Alert of storm and rain in Bihar, but bright sunshine; Know the weather for today and the coming days

पटना: बिहार के औरंगाबाद, गया, समस्तीपुर, रोहतास, नालंदा में बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए इन इलाके में रहने वाले लोगों से सावधान रहने की अपील की है। इसके अलावा पांच जुलाई तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट 30 जून से पांच जुलाई तक पूरे बिहार में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। 30 जून को उत्तर-पूर्व बिहार, दक्षिण पश्चिम बिहार, दक्षिण-मध्य बिहार और दक्षिण पूर्व बिहार में अनेक स्थानों पर बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। पटना के मौसम की बात करें तो यहां उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है।

सोमवार सुबह तेज धूप निकली है। रविवार शाम हल्की बारिश हुई लेकिन इससे गर्मी से राहत नहीं मिली। लोग आज भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। 30 जून यानी आज सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में अनेक स्थानों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

GNSU Admission Open 2026

वहीं सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण सीवान, सारण, गोपालगंज में कुछ स्थानों पर बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा गर्मी बेगूसराय में पड़ी। यहां का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं बक्सर में 35 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 35 डिग्री, पूर्णिया में 35.3 डिग्री, भागलपुर में 33.8 डिग्री, गया में 33 डिग्री, पटना में 35.2 डिग्री, दरभंगा में 36 डिग्री, अररिया में 33.5 डिग्री, किशनगंज में 33.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। 



GNSU Admission Open 2026