Home बिहार सीवान में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष: एक ने फेंका तेजाब,...

सीवान में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष: एक ने फेंका तेजाब, दूसरे ने किया तलवार से वार; चार लोग घायल

460
0
Bloody clash between two parties in Siwan: One threw acid, the other attacked with a sword; four people injured

बिहार: सीवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बाजार मोहल्ला रविवार देर शाम हिंसक झड़प का गवाह बना। आपसी विवाद के दौरान दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। घटना में तेजाब फेंकने और तलवार से हमला करने की बात सामने आई है, जिसमें दोनों पक्षों से कुल चार लोग घायल हो गए हैं। इनमें दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, पुरानी बाजार निवासी लालबाबू सोनी और रामबाबू सोनी के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर बहस शुरू हुई थी।

बहस ने उग्र रूप ले लिया और बात तू-तू, मैं-मैं से होते हुए मारपीट में बदल गई। इसी दौरान एक पक्ष की ओर से तेजाब फेंका गया, जिससे दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। साथ ही, दूसरे पक्ष द्वारा तलवार से किए गए हमले में भी दो लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष से लालबाबू सोनी एवं आदर्श सोनी तथा दूसरे पक्ष से रामबाबू सोनी और उनकी पत्नी शामिल हैं। सभी को तत्काल महाराजगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर रूप से झुलसे दो घायलों को सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

GNSU Admission Open 2026

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि यह मामला आपसी रंजिश का प्रतीत होता है, जिसमें एक पक्ष द्वारा तेजाब फेंकने और दूसरे द्वारा तलवार से हमला करने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष द्वारा थाने में आधिकारिक आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



GNSU Admission Open 2026