Home राजनिति लॉ कॉलेज में छात्रा से हैवानियत: गार्ड समेत चार आरोपी सलाखों के...

लॉ कॉलेज में छात्रा से हैवानियत: गार्ड समेत चार आरोपी सलाखों के पीछे

349
0
Brutality with a student in a law college: Four accused including the guard behind bars

कलकत्ता:कलकत्ता लॉ कॉलेज में हुई इस वारदात ने पिछले साल अगस्त में आरजी कर मेडिकल कॉलेज में छात्रा से दुष्कर्म व हत्या की भयावहता याद दिला दी। पीड़िता की ओर से कस्बा थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार, इस जघन्य कांड को 25 जून की शाम को छात्रसंघ कार्यालय के बगल में कॉलेज के गार्ड रूम में अंजाम दिया गया। आरोपियों ने उससे तीन घंटे से अधिक समय तक दरिंदगी की। पुलिस ने गार्डरूम सील कर दिया है। 

कोलकाता कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में कोलकाता पुलिस ने बताया है कि लॉ कॉलेज के गार्ड पिनाकी बनर्जी (55) को भी मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के लिए पुलिस की ओर से हिरासत में लिए गए गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा, ‘सुरक्षा गार्ड को आज सुबह गिरफ्तार किया गया। वह गोलमोल जवाब दे रहा था। कॉलेज में उसकी मौजूदगी कॉलेज में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी।’

GNSU Admission Open 2026

अधिकारी ने बताया कि गार्ड अपनी ड्यूटी में नाकाम रहा। वह जवाब नहीं दे पाया कि उसने क्यों उचित कार्रवाई नहीं की और तीनों आरोपियों को अपराध करने से क्यों नहीं रोका। वह क्यों और किसके कहने पर अपने कमरे से बाहर निकला। वह इसका जवाब भी नहीं दे रहा है। यह भी अपराध में एक तरह की संलिप्तता ही है। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उस समय वह ड्यूटी पर अकेला था या नहीं।

GNSU Admission Open 2026