Home बिहार शिव मंदिर में दूध की जगह खून बहता देख सनसनी, पुजारी का...

शिव मंदिर में दूध की जगह खून बहता देख सनसनी, पुजारी का शव मिलने से इलाके में हड़कंप

538
0
Sensation after seeing blood flowing instead of milk in Shiv temple, panic in the area after finding the dead body of the priest

बिहार: बिहार के मोतिहारी से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मोतिहारी के पीपरा थाना क्षेत्र में शिव मंदिर के पुजारी की निर्मम हत्या कर दी गई है। बुधवार सुबह लोग पूजा करने मंदिर पहुंचे तो खून से सना पुजारी का शव देखकर दंग रह गए। लोग चीखने-चिल्लाने लगे। इसके बाद पिपरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। इधर, पुजारी की हत्या की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

लोग वहां प्रदर्शन करने लगे और प्रशासन से हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। गुस्साए लोगों ने वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने की भी मांग की। बाद में मौके पर पहुंचे चकिया एसडीपीओ ने समझा-बुझाकर भीड़ को वहां से हटाया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया। इस संबंध में मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या आपसी या जमीनी विवाद में हुई प्रतीत होती है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

GNSU Admission Open 2026

पुजारी के परिवार वालों ने इस घटना में तीन लोगों को नामजद किया है। घटनास्थल पर एसडीपीओ और थानाध्यक्ष मौजूद हैं। अब स्थिति सामान्य है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद लोगों का कहना है कि शिव मंदिर से दूध की धारा बहती है। पहली बार किसी ने इस मंदिर में खून की धारा बहाई है। अपराधियों ने पुजारी की निर्मम हत्या की है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। पुलिस जल्द से जल्द अपराधियों को कड़ी सजा दिलवाए।




GNSU Admission Open 2026