Home बिहार पटना में खुलेगा नया फाइव स्टार होटल, मैरियट-हयात-आईटीसी में से कोई एक...

पटना में खुलेगा नया फाइव स्टार होटल, मैरियट-हयात-आईटीसी में से कोई एक संभालेगा संचालन; जानें इसकी खासियतें

577
0
A new five star hotel will open in Patna, either Marriott-Hyatt-ITC will handle its operations; know its specialties

बिहार : पटना के बीरचंद पटेल पथ पर स्थित पुराने होटल पाटलिपुत्र अशोक की जगह अब एक नया फाइव स्टार होटल बनाया जाएगा। इसके लिए करीब 1.5 एकड़ जमीन पर होटल बनाने, चलाने और देखभाल करने का अधिकार 60 साल + 30 साल यानी कुल 90 वर्षों के लिए पटना की कंपनी कुमार इंफ्राट्रेड एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है। पुराना होटल तोड़ा जाएगा और केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय के नियमों के अनुसार नया फाइव स्टार होटल बनाया जाएगा।

कंपनी को इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार की ओर से लेटर ऑफ अवार्ड (एलओए) भी दे दिया गया है। कंपनी ने बताया है कि वे इस होटल को जेडब्ल्यू मैरियट, हयात रीजेंसी या आईटीसी होटल में से किसी एक ब्रांड के साथ मिलकर चलाएंगे। होटल में कम से कम 100 कमरे होंगे और यह पूरी तरह एक फाइव स्टार सुविधा वाला होटल होगा। 150 दिनों के भीतर कंपनी को इनमें से किसी एक बड़े होटल ब्रांड के साथ समझौता (ओ एंड एम एग्रीमेंट) करना होगा, जिससे यह तय हो सके कि होटल का संचालन किस ब्रांड के तहत होगा।

GNSU Admission Open 2026

इस होटल प्रोजेक्ट के लिए कंपनी को हर साल 7.57 करोड़ रुपये का किराया यानी लीज़ प्रीमियम बिहार पर्यटन विकास निगम को देना होगा (इसमें टैक्स और जीएसटी शामिल नहीं हैं)। हर 5 साल में यह किराया 10% बढ़ेगा। इसके अलावा कंपनी को 11 साल के भीतर 28.5 करोड़ रुपये भी देना होगा। अगर ये रकम एक साथ दी जाती है, तो उस पर कोई ब्याज नहीं लगेगा। लेकिन किश्तों में दी गई तो उस पर 9.5% ब्याज देना होगा। यह प्रोजेक्ट पटना में बन रहे तीन फाइव स्टार होटलों में से एक है और इसके शुरू होने से पर्यटन और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।




GNSU Admission Open 2026