Two trucks collided head-on in Jamui, drivers escaped unhurt, minor injuries

बिहार : गयाजी-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेलागंज थाना क्षेत्र के बेलागंज बाइपास के समीप बुधवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे में दो स्कूली छात्रों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब दोनों छात्र साइकिल से स्कूल जा रहे थे। इसी बीच एक तेज़ रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें रौंद दिया। घटना सुबह करीब आठ बजे के आसपास की है। पिकअप वाहन बेलगाम गति से आ रहा था और बेलागंज बाइपास पर साइकिल सवार छात्रों को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतकों की पहचान बेलागंज थाना क्षेत्र के बांसी बिगहा और पड़रिया गांव निवासी छात्र के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही बेलागंज थाना के अपर थानाध्यक्ष अरविंद किशोर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों छात्रों को तत्काल बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र में मातम छा गया है। वहीं, दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों की भारी भीड़ थाने के पास इकट्ठा हो गई है।

GNSU Admission Open 2026

KATHA CONCERT KOLKATA

लोग सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है। पिकअप वाहन और चालक का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। वहीं पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।