रोहतास: रोहतास जिले में एक पति ने अपनी पत्नी को गोली मार कर हत्या कर दी। उसके बाद खुद को गोली मार ली। घटना रोहतास जिले के नटवार थाना क्षेत्र के सराव गावं की है जहाँ सुगन्ध यादव ने अपनी पत्नी को गोली मारकर खुद को गोली मार ली , गोली लगते ही मौके पर 30 वर्षीय पूनम देवी की मौके पर ही मौत हो गयी जहाँ वहीं पति सुगन्ध यादव को गम्भीर स्थिति में सासाराम के सदर अस्पताल में आनन फानन में इलाज के लिए भेज दिया गया ।
उधर घटना के सूचना के बाद पहुँचे बिक्रमगंज एसडीपीओ कुमार संजय ने जानकारी देते हुए बताया कि सुगन्ध यादव की शादी 10 वर्ष पहले तेंदुआ ग्राम में हुई थी जहाँ ससुराल वालों से अनबन चल रहा था पत्नी को मायके जाना नहीं देना चाहता था ,दो दिन पहले पत्नी मायके गयी हुई थी जहाँ स्थानीय जन प्रतिनधियों से आपसी समझौता कराकर मामले को शांत करा दिया था जहाँ बुधवार के अहले सुबह सुगन्ध यादव ने पत्नी से विवाद कर गोली मार दी गोली चलने के बाद गावं में सनसनी फैल गयी जहाँ मायके से आई मृतका पूनम देवी ने उक्त घटना की जानकारी दी और बताया कि दो लड़का और एक लड़की भी है।







