Home बिहार बिहार: मुजफ्फरपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति, बोले- प्रबंधन शिक्षा में नवाचार को मिले प्राथमिकता

बिहार: मुजफ्फरपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति, बोले- प्रबंधन शिक्षा में नवाचार को मिले प्राथमिकता

400
0
Bihar: Vice President reached Muzaffarpur, said- innovation should be given priority in management education

बिहार: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज बिहार दौरे पर पहुंचे हैं। पटना एयरपोर्ट पर सीएम नीतीश कुमार ने उपराष्ट्रपति पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के भी कई वरीय नेताओं ने भी उपराष्ट्रपति का स्वागत किया। इसके बाद वह मुजफ्फरपुर रवाना हो गए। मुजफ्फरपुर में एल एन मिश्रा मैनेजमेंट कॉलेज के 24वें स्थापना दिवस समारोह में उपराष्ट्रपति ने  मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लिया। इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता और मंत्री नीतीश मिश्र ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस समारोह में बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ दिनेश चंद्र राय भी उपस्थित रहे। उन्होंने कॉलेज की उपलब्धियों और उसके विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बारे में चर्चा की। उपराष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि आज शिक्षा को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाना चाहिए। साथ ही हमें प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों पर जोर देना चाहिए। उपराष्ट्रपति ने छात्रों को अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने और समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।



GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026