Home बिहार रोहतास में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, कई घायल

रोहतास में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, कई घायल

448
0
Two people died and many injured in a horrific road accident in Rohtas

सासाराम। रोहतास जिले से बड़ी खबर आ रही है जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना सासाराम के बेदा मोड के पास की बताई जा रही। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह बेदा मोड के पास तेज रफ्तार से आ रही डंपर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे ऑटो पर सवार दो लोगों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। टक्कर इतना तेज था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। वहीं घटना में दो अन्य लोग घायल भी बताया जा रहे हैं जिनका इलाज सासाराम सदर अस्पताल में जारी है। मिली जानकारी के अनुसार ऑटो में सवार कुछ लोग सासाराम की ओर आए थे इसी दौरान रॉन्ग साइड से आ रहे डंपर में ऑटो को टक्कर मार दी जिसमें ऑटो पर सवार संतोष कुमार और भोला पासवान की मौत घटना स्थल पर ही हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।

लोगों ने तीन घंटों तक सड़क किया जाम

GNSU Admission Open 2026

वही घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने लगभग तीन घंटों तक पुरानी जीटी रोड पर आवागमन को पूरी तरह से बाधित कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने लोगों को समझा बुझा कर मामला को शांत करवाया। स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है।

GNSU Admission Open 2026