Home बिहार बिहार: पटना में नहर में डूबा ढाई साल का मासूम, खेलते-खेलते फिसला;...

बिहार: पटना में नहर में डूबा ढाई साल का मासूम, खेलते-खेलते फिसला; परिजनों में मचा कोहराम

500
0
Bihar: A two and a half year old child drowned in a canal in Patna, slipped while playing; family members in panic

पटना : पटना जिले के विक्रम थाना क्षेत्र अंतर्गत रेवा गांव में सोमवार को नहर में डूबने से एक ढाई वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान रेवा गांव निवासी मोती कुमार के पुत्र आरव कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरव घर के पास खेल रहा था, इसी दौरान वह नहर की ओर चला गया और गहरे पानी में गिर गया। घटना के समय परिजनों का ध्यान नहीं था। जब काफी देर तक बच्चा नजर नहीं आया, तब खोजबीन शुरू की गई। कुछ घंटे बाद आरव का शव नहर में मिला। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आसपास के लोग भी घटना की खबर सुनकर मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस और प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही विक्रम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। स्थानीय लोगों के अनुसार, बीते कुछ दिनों से बारिश के कारण गांव के पास स्थित नहरों और अहरों में पानी भर गया है। आरव रोज की तरह घर के दरवाजे के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह खेलते-खेलते घर से कुछ दूर नहर की तरफ चला गया और फिसलकर पानी में गिर गया।

GNSU Admission Open 2026

पानी का बहाव और गहराई अधिक होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और डूब गया। इधर, विक्रम अंचल अधिकारी स्वयं प्रभा ने जानकारी दी कि मृतक के परिजनों को आपदा राहत कोष के तहत चार लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह राशि 15 दिनों के भीतर परिजनों को उपलब्ध करा दी जाएगी।

GNSU Admission Open 2026