बिहार: गया जी के लुटुआ थाना क्षेत्र में छह साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के मुताबिक बीते रविवार को लुटुआ थाना क्षेत्र के सुदूर गांव में देर शाम एक बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी गांव के दो नाबालिग लड़कों ने उसे बहला-फुसलाकर गांव के बगल में स्कूल के कैंपस में ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।
वारदात के समय पीड़ित बच्ची की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जब परिजन और गांव के लोग वारदात स्थल पर पहुंचे, उससे पहले ही वहां से दोनों आरोपी फरार हो गए। फिलहाल परिजनों की शिकायत पर दोनों बाल आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों की तलाश में जुट गई है। इधर, सीनियर एसपी आनंद कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। आरोपियों की पहचान हो गई है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम को लगाया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि बच्ची की अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज किया जा रहा है। फिलहाल पीड़ित बच्ची की हालत ठीक है।







