Home बिहार बिहार: पूर्व मुखिया के बेटे की धारदार हथियार से हत्या, घर से...

बिहार: पूर्व मुखिया के बेटे की धारदार हथियार से हत्या, घर से बाहर निकलते ही अपराधियों ने किया हमला

344
0
Bihar: Former chief's son murdered with a sharp weapon, criminals attacked him as soon as he came out of the house

बिहार: मधेपुरा जिले के रतवारा थाना क्षेत्र में सोनामुखी बजरंगबली मंदिर के पास अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर पूर्व मुखिया के बेटे नवदेधीश शर्मा उर्फ बिलठी शर्मा (29) की बेरहमी से हत्या कर दी। झाड़ियों में पड़ा उसका शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक रतवारा थाना क्षेत्र के गंगापुर पंचायत अंतर्गत भौरकाट टोला निवासी स्व. विशुनदेव शर्मा का पुत्र था। वह ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे वह किराना सामान लेकर आलमनगर से कुसहा अड्डा चौक पहुंचा था।

इसके बाद सवा सात बजे के करीब कचहरी टोला होते हुए सोनामुखी की ओर जाते हुए वह सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया। उस समय उसके रिक्शा पर एक अन्य व्यक्ति भी सवार था। करीब आठ बजे राहगीरों ने सड़क पर खून बिखरा देखा, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रतवारा थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

GNSU Admission Open 2026

घटनास्थल से करीब 25 फीट दूर झाड़ियों में बिलठी का गला कटा शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

GNSU Admission Open 2026