Home उत्तर प्रदेश विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट ने अन्न क्षेत्र मे भोजन के मेनू में कटौती...

विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट ने अन्न क्षेत्र मे भोजन के मेनू में कटौती की सूचना को बताया भ्रामक

41
0
kashi vishvnath mandir ,varanshi

वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित अन्न क्षेत्र में एलपीजी संकट के कारण भोजन के मेनू में कटौती की खबरों को मंदिर प्रशासन ने भ्रामक बताया है। देश में इन दिनों एलपीजी की उपलब्धता को लेकर विभिन्न प्रकार की आशंकाएँ व्यक्त की जा रही हैं। इसी बीच धार्मिक नगरी वाराणसी में सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल होने लगी कि मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित अन्न क्षेत्र में ईंधन की कमी के चलते भोजन के मेनू में कटौती कर दी गई है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने स्पष्ट किया कि यह सूचना पूरी तरह भ्रामक और गलत है। उन्होंने कहा कि अन्न क्षेत्र में किसी भी प्रकार का ईंधन संकट नहीं है और व्यवस्था पूरी तरह सुचारु रूप से संचालित हो रही है।

उन्होंने बताया कि अन्न क्षेत्र में भोजन की किसी प्रकार की कटौती नहीं की गई है और श्रद्धालु अभी भी बड़ी संख्या में बाबा का प्रसाद ग्रहण करने पहुंच रहे हैं। भक्तों को प्रसाद निःशुल्क परोसा जा रहा है। अन्न क्षेत्र के प्रबंधक रवि जी के अनुसार, वर्तमान में एलपीजी को लेकर कोई समस्या सामने नहीं आई है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। अन्न क्षेत्र में भक्तों को प्रसाद के रूप में सब्जी, चावल, रोटी, पापड़ तथा सेवईयाँ भी परोसी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मेनू समय-समय पर बदलता रहता है तथा आगे भी किसी प्रकार की समस्या न आए, इसके लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026