Home उत्तर प्रदेश महिला दिवस पर 14 महिलाओं सहित बालिकाओं को वामा सारथी ने किया...

महिला दिवस पर 14 महिलाओं सहित बालिकाओं को वामा सारथी ने किया सम्मानित

128
0
Vama Sarathi honored 14 women and girls on Women's Day.

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन वामा सारथी की ओर से यूपी पुलिस के अराजपत्रित कर्मियों के परिवार की उन 14 महिलाओं और बालिकाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कर समाज के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की है। रविवार को वामा सारथी कार्यालय, लखनऊ में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में सम्मान के लिए प्रदेश के सभी जनपदों से ऑनलाइन नामांकन मांगे गए थे, जिनमें कुल 530 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं। वामा सारथी की स्क्रीनिंग समिति द्वारा 14 महिलाओं और बालिकाओं का चयन किया गया था।


समारोह में मीनाक्षी सिंह ने सभी सम्मानित महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इन असाधारण महिलाओं को सम्मानित करना पूरे उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि इनकी उपलब्धियाँ केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं हैं, बल्कि समाज की हर बेटी, माँ और महिला के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
उन्होंने बताया कि यह सम्मान समारोह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 की थीम ‘Give To Gain’ यानी ‘देने में ही पाना है’ से प्रेरित है। इस थीम का संदेश है कि जब महिलाओं को ज्ञान, अवसर, सहयोग और सम्मान दिया जाता है तो उससे न केवल वे स्वयं सशक्त होती हैं बल्कि पूरा समाज समृद्ध होता है।

GNSU Admission Open 2026


समारोह में शामली की मोटर व्लॉगर एवं डिजिटल क्रिएटर स्वाति रोझा, महराजगंज की उद्यमी खुशबू सिंह, बुलंदशहर की संस्कृत प्रचारक बहनें अपूर्वा और अपूर्वी, बीएसएफ एयर विंग की अधिकारी भावना चौधरी, अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी श्रेया सिंह, अंतरराष्ट्रीय चित्रकार डॉ. नेहा सिंह, वैज्ञानिक डॉ. पद्मिनी मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता साधना, चिकित्सक डॉ. निरिमा गौतम, साहित्यकार आकांक्षा प्रजापति, विज्ञान प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली निगहत, तथा अंगदान के लिए साहसिक निर्णय लेने वाली हेमलता यादव और दीप्ति यादव को सम्मानित किया गया।

GNSU Admission Open 2026