Home उत्तर प्रदेश उन्नाव में पिता पुत्री ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान

उन्नाव में पिता पुत्री ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान

113
0
Father and daughter commit suicide by jumping in front of a train in Unnao

उन्नाव। उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के शुक्लागंज क्षेत्र में सोमवार रात पिता-पुत्री ने मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी। घटना कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर शुक्लागंज क्षेत्र में सहजनी क्रॉसिंग के पास डाउन ट्रैक पर हुई। हादसे के चलते रेल यातायात कुछ देर बाधित रहा। इंस्पेक्टर गंगाघाट के अनुसार, यह घटना सोमवार रात करीब 8:45 बजे गंगाघाट रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले डाउन ट्रैक सहजनी से आगे हुई। उन्होंने बताया प्रथम दृष्टया जो जानकारी मिली है उसमें मालगाड़ी के आने पर 45 वर्षीय यश गुप्ता और उनकी 14 वर्षीय बेटी ट्रैक पर कूद गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सुरक्षा कारणों से डाउन ट्रैक को कुछ समय के लिए रोका गया। इस दौरान लखनऊ जा रही तेजस एक्सप्रेस और गोमती एक्सप्रेस कुछ देर तक रुकी रही

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर देवाराकला गांव की ओर सफेद रंग की एक कार खड़ी मिली, जिसका पंजीकरण कानपुर का है। कार के अंदर मिले मोबाइल और कागजात की जांच में कार यश गुप्ता की होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने पंजीकरण संख्या के आधार पर परिजनों को सूचना देते हुवे जांच शुरू की है। गंगाघाट थाना प्रभारी के अनुसार, घटना के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मृतक यश की पत्नी ने शवों की शिनाख्त कर ली है। पुलिस आत्महत्या के कारणों को लेकर जांच कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि परिजनों के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026